Akbar Birbal Jokes in Hindi: दोस्तों “Best Akbar Birbal Jokes In Hindi“ के पोस्ट में आज हम आपके लिए हँसी से लोट-पोट कर देने वाले अकबर बीरबल के चुटकुले लेकर आये हैं. अकबर और बीरबल (अकबर and birbal) के मध्य कभी कभार मज़कियाँ बातें होती रहती थी. दोनो बड़े ही अदब से एक-दूसरे की टांग खिंचाई भी किया करते थे. इस “Latest Akbar Birbal Ke Chutkule“ वाली पोस्ट में अकबर और बीरबल दोनों के मध्य हास्य-विनोद पूर्ण वार्ता का संपूर्ण वर्णन है.
Akbar Birbal Jokes in Hindi
एक बार राजदरबार में बैठे बादशाह अकबर ने कागज पर पैंसिल से एक लंबी लकीर खींची।
फिर बीरबल को अपने पास बुलाया और कहा-
कुछ ऐसा करो कि न तो यह लकीर घटाई जाए
और
न ही मिटाई जाए लेकिन छोटी हो जाए?
बीरबल ने फौरन बादशाह के हुक्म की तामिल की
और उस लकीर के नीचे एक दूसरी लकीर पहली से बड़ी खींच दी।
बीरबल ने कहा- अब आपकी लकीर मेरी लकीर से छोटी हो गई।
अकबर- बीरबल मैं बड़ी कश्मकश में हूं…
बीरबल- क्या महाराज?
अकबर- शरीर कहता है व्यायाम छोड़ दूं,
आत्मा को जलेबी और समोसे पसंद है, क्या करूं ?
बीरबल- शरीर तो नश्वर है,आत्मा की बात मानिए…
Akbar Birbal Jokes
बादशाह अकबर बीरबल से बोले :तुम्हारी बीवी बहुत सुन्दर है !!
बीरबल ने कहा : हाँ सरकार मैं भी पहले ऐसा ही समझता था ,
पर जबसे बेगम साहिबा को देखा है
अपनी बीवी को भूल गया हूँ !!
इसके बाद बादशाह अकबर ने बीरबल की
बीवी के बारे में कभी मज़ाक नहीं किया !!
Akbar Birbal Hindi Jokes
Yah Bhi Padhe:
Desi Chutkule in Hindi – देसी चुटकुले इन हिन्दी लैंग्वेज
Gande Chutkule in Hindi Language – गंदे चुटकुले इन हिंदी लैंग्वेज
Best 500 chutkule in Hindi – बेस्ट 500 चुटकुले इन हिंदी
Baccho ke Chutkule in Hindi – बच्चों के चुटकुले इन हिंदी
Best Chutkule in Hindi 2022 – बेस्ट चुटकुले इन हिंदी
Latest New Chutkule in Hindi – लेटेस्ट न्यू चुटकुले इन हिंदी
Best Comedy Chutkule in Hindi – बेस्ट कॉमेडी चुटकुले इन हिंदी
अकबर – आज हम बहुत खुश हैं,
सारे कैदियों को रिहा कर दिया जाये,
जेल से एक बूढ़ा भी निकल के आया,
अकबर – तुम तो बहुत बूढ़े हो,
कब से यहां बंद हो ?
बूढ़ा कैदी – हुजूर आपके पिताजी के ज़माने से कैद हूँ,
अकबर रोते हुए बोला –
इसको फिर से कैद में डाल दो,
ये हमारे बापू की आखिरी निशानी है
Akbar Birbal Non Veg Jokes in Hindi
अकबर:-सेनापति..! यह बताओ कि हम अनारकली
को क्यों नहीं ढूंढ़ पा रहे हैं..??
सेनापतिः-महाराज,
क्योंकि हम मुगल हैं, गूगल नहीं…!!!
Akbar Birbal Learning Jokes
एक बार संता को अकबर के सैनिकों ने पकड़ लिया और दरबार में लेके गये..
अकबर- कौन हो तुम??
संता- महाराज मैं सांता हूँ..
अकबर- इतनी रात को हमारे महल में क्या कर रहे थे??
संता- कुछ..कुछ नहीं महाराज(घबराते हुए)
अकबर- सैनिकों, इसे ले जाओ और बंदी बना दो..
संता- महाराज रहम करो, मुझे बंदी मत बनाओ मुझे बंदा ही रहने दो..
Akbar Birbal Non Veg Jokes

संता को मुगलों ने पकड़ लिया और उसे अकबर के पास ले गए…
अकबर – कौन हो तुम ?
संता – जहाँपनाह, मैं संता हूँ |
अकबर – इतनी रात को तुम हमारे महल के पास क्या कर रहे थे ?
संता – घबराते हुए ……… जी मैं ……… वो ……. कुछ नहीं ……… बस ऐसे ही ……..
अकबर – सिपाहियों , इसको बंदी बना दिया जाए…
संता – नहीं…नहीं जहांपनाह !!! रहम !
मुझे बंदा ही रहने दो।
Akbar Birbal Joke in Hindi
अकबर :- बीरबल! कोई ऐसा तरीका बताओ कि
अकबर :- कोई ऐसा तरीका बताओ कि
मैं खाऊं पियूं और मेरा रोजा ना टूटे !!
बीरबल – हुजुर लोगों से लातें खाओ और गुस्सा पी जाओ,
सब कुछ टूटेगा मगर रोजा नहीं टूटेगा !!
एक दिन अकबर बादशाह ने बीरबल से चार प्रश्न किये
और कहा, इनका एक ही उत्तर दो
बादशाह के चार सवाल थे
पान क्यों सड़ा, घोडा क्यों अड़ा, रोटी क्यों जली और पाठ क्यों भुला
बीरबल ने कुछ क्षण सोचा और फिर उत्तर दिया,
“फेरा न गया“
Akbar Birbal Dirty Jokes in Hindi
एक दिन राजा ने इधर-उधर की बातें करने के बाद पूछा
की हर वक्त कौन चलता है ?
उत्तर में किसी ने सूर्य को बताया, किसी ने पृथ्वी को
तथा इसी तरह किसी ने चन्द्रमा आदि को बताया |
बादशाह ने जब बीरबल से पूछा तो उन्होंने उत्तर दिया की आलमपनाह !
क़र्ज़ का ब्याज (सूद) हर वक्त चलता है
इसे कभी थकावट महसूस नहीं होती, दिन दूनी रात चौगुनी वेग से चलता है
बादशाह उत्तर सुनकर प्रसन्न हो गए
एक बार बादशाह ने सवाल किया,
“पंडित प्यासा क्यों और गधा उदास क्यों ?”
बीरबल ने फ़ौरन जवाब दिया, “लोटा न था”
“आलमपनाह, पंडित के पास लोटा न होने से वह प्यासा रह गया
और गधा न लोटे उदास रहा “
बादशाह दो सवालों का एक जवाब सुनकर बहुत खुश हुए
उस दिन अकबर बादशाह किसी ख़ास मसले पर बीरबल से बातें कर रहे थे
अचानक बीरबल के बहुत रोकने पर पर भी उनकी छींक निकल पड़ी
बादशाह ने कहा, “बीरबल तुम बड़े बेवक़ूफ़ हो “
बीरबल ने हौले से उत्तर दिया, “जी जहाँपनाह,
पर में आपसे बड़ा कभी न हो सकूंगा “
Akbar Birbal Jokes Hindi
एक दिन बादशाह और बीरबल बैठे-बैठे गप्पे लड़ा रहे थे
बादशाह ने कहा, “बीरबल, तुम्हारी संस्कृत कैसी बेहूदी जबान है,
जिसमें शरीर के एक प्रधान अंग पैर को ‘पाद’ कहते हैं “
बीरबल ने तुरंत उत्तर दिया,” जहाँपनाह अपराध क्षमा हो
फ़ारसी तो इससे भी ज्यादा बेहूदी जबान लगती है,
उसमें हाथ जैसे उत्तम अंग को ‘दस्त’ कहते हैं “
“बीरबल ” बादशाह ने कहा,
“अगर बादशाहत हमेशा कायम रहती, यानी जो बादशाह होता,
वह सदैव ही शासन करता तो कैसा अच्छा होता ?”
“जहाँपनाह,” बीरबल ने नम्रतापूर्वक उत्तर दिया,
“आपका कहना बिलकुल उचित है लेकिन यदि ऐसा होता
तो भला सोचिये उस सूरत में
न आप बादशाह होते और न ही आपकी बादशाहत “
दोस्तों हमे उम्मीद है आपको यह पोस्ट Akbar Birbal Jokes in Hindi अच्छी लगी होगी आपने तो है लिया अब आपका मौका है दूसरे को हँसाने का बस अब फटाफट शेयर कीजिये अपने मित्रो के साथ सोशल मीडिया साइट्स पर। धन्यवाद